Home Page >
The Council >
About the Council >
Translation services >
Hindi
रेडब्रिज काउनसिल,
निवासियों को ऊँची गुणवत्ता की सेवा प्रदान करता है जो रेडब्रिज को
रहने के लिये एक बेहतर जगह बनाती है | पूर्ण जिले में हम लोगों को
सैकड़ों प्रकार की सेवाएं प्रदान करते हैं, जिसमें निम्नलिखित शामिल
हैं:
- विद्यालय एवं प्रौढ़ शिक्षा
- बच्चों, युवाओं और परिवारों के लिये सेवाएं जिसमें बच्चों की
देखरेख भी शामिल है
- प्रौढ़ समाज-सेवा की सेवाएं
- प्रसुविधाएं और कल्याण संबंधित सहायता
- आवासन परामर्श
- नागरिकता समारोह
- जन्म, मृत्य और विवाहों का पंजीकरण
- ग्रंथालय और खेल-कूद के केन्द्र
- अपशिष्ट और पुनःचक्रण की सेवाएं
- गाड़ी पार्क करने से संबंधित प्रश्न और आज्ञापत्र
पार्षद
पार्षदों को लोकतांत्रिक रूप से चुना जाता है | सम्प्रदाय की ओर से
वे यह निर्णय लेते हैं कि परिषद (काउनसिल) को किस तरह चलाया जाना
चाहिये | आप हमारी वेबसाइट पर अपने स्थानीय पार्षद के बारे में
जानकारी प्राप्त कर सकते हैं या 020 8708 2353 पर कॉल करें
|
स्वास्थ्य
0845 4647 पर फोन करें या http://www.nhs.uk/ देखें
स्थानीय डॉक्टर की सर्जरी, दंतचिकित्सक, चश्मे बनाने वाले, औषधियों
की दुकान, एन ऐच एस वाक इन केन्द्र, स्थानीय दुर्घटना एवं आपाती (ए
एवं ई) यूनिट और समाज सेवा की सेवाओं के बारे में जानकारी के लिये
|
आपाती सेवाएं
पुलिस
999 को केवल तब ही फोन करें यदि सचमुच की कोई आपाती परिस्थिति हो |
अन्य गैर-आपाती प्रश्नों के लिये कृपया 020 8478 1123 पर कॉल करें
|
आग (आपाती)
कृपया 999 कॉल करें
यदि अंग्रेजी आपकी प्रथम भाषा नहीं है, या आप बधिर हैं या आपको
सुनने की अक्षमता है तो हम दुभाषिये और अनुवाद की सेवा प्रदान करते
हैं |
नीचे दिया गया दस्तावेज आपको आरंभ करने के लिये सारी जानकारी देगा
|
इस दस्तावेज के पन्ने को खोलने के लिये आपको ऐडोब ऐक्रोबैट (सारे
पीडीएफ दस्तावेजों के लिये ) की जरूरत होगी |
निःशुल्क रूप से ऐडोब ऐक्रोबैट रीडर सॉफ्टवेयर डाउनलोड करने के
लिये निम्नलिखित लिंक का प्रयोग करें :
यदि हमारे काउनसिल की सेवाओं के बारे में आपकी कोई प्रतिपुष्टि है
जो आप हमें देना चाहेंगे तो, कृपया customer.cc@redbridge.gov.uk
पर ईमेल करें
Redbridge news
Find out about things that are happening in the borough.